मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के परिणाम

MP MyGov एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जहां नागरिक मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं। इस मंच के माध्यम से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से भागीदारी की। हम सभी प्रतिभागियों के सृजन की सराहना करते हुए बेहतरीन प्रस्तुतिकरण के लिए धन्यवाद देते हैं।

विभाग द्वारा गठित निर्णायक समिति ने प्राप्त सभी प्रविष्टियों का अवलोकन किया, इस आधार पर  प्रतियोगिता के विजेता के नाम चुनने के लिए निर्णायक समिति द्वारा सभी व्यक्तिगत प्रविष्टियों के गुणवत्ता वाले मानकों तथा मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन के पश्चात कोई भी प्रविष्टि उपयुक्त नहीं पाई गई।

MP MyGov प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रभावी भागीदारी एवं उनके उत्साही योगदान की सराहना करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top